Q1. इंडियन रेलवे ने ‘रेलवे सुरक्षा बल’ का नाम बदलकर क्या नाम रखा है?
उत्तर - भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा
Q2. भारतीय महिला हाकी टीम की किस खिलाड़ी ने हाल ही में घुटने की चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय हाकी से संन्यास की घोषणा की?
उत्तर - सुनीता लाकड़ा
Q3. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव को हाल ही में कितने वर्ष का कार्य विस्तार दिया गया?
उत्तर - एक वर्ष
Q4. भारत और किस देश ने हाल ही में अपने-अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान प्रदान किया?
उत्तर - पाकिस्तान
Q5. भारतीय रेल ने सभी प्रकार की सुविधाओं हेतु एकीकृत हेल्पा लाइन नम्बर क्या जारी किया है?
उत्तर - 139
Q6. किस राज्य सड़क परिवहन कारपोरेशन ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘दामिनी’ नामक हेल्पलाइन लांच की?
उत्तर - उत्तर प्रदेश
Q7. हाल ही में किसे संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर - एस. सौम्या
Q8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सामाजिक कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु बड़े पैमाने पर उपग्रह संचार तकनीक का उपयोग शुरू किया है?
उत्तर - राजस्थान सरकार
Q9. भारतीय अंडर-19 टीम के साथ विश्व कप खेल चुके मनजोत कालरा को उम्र धोखाधड़ी मामले में रणजी ट्राफी खेलने से कितने साल के लिए निलंबित कर दिया गया है?
उत्तर - एक साल
Q10. पूर्व विश्व चैम्पियन मीराबाई चानू ने अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी ओलंपिक क्वालीफायर रैंकिंग सूची में किस स्थान बरकरार रखा?
उत्तर - आठवें
Q11. किस सिख गुरु के जन्म दिवस (2 जनवरी) को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया है?
उत्तर - गुरु गोबिंद सिंह
Q12. इसरो द्वारा की गयी घोषणा के मुताबिक चंद्रयान-3 परियोजना की अनुमानित लागत कितनी है?
उत्तर - 600 करोड़ रुपये
Q13. 17 जनवरी, 2020 को इस वर्ष का प्रथम उपग्रह लांच किया जाएगा, इस उपग्रह का नाम क्या है?
उत्तर - GSAT-30
Q14. इसरो तमिलनाडु में SSLV के लिए दूसरा लांच पोर्ट स्थापित करेगा, SSLV का पूर्ण स्वरुप क्या है?
उत्तर - स्माल सैटेलाइट लांच व्हीकल
More. Current Affairs