Q1. हाल ही में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, इसके द्वारा भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा?
उत्तर - रूस
Q2. राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम क्या है?
उत्तर - मज़बूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता (Electoral Literacy for Stronger Democracy)
Q3. जेयर मेसियास बोल्सोनारो हाल ही में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे, वे किस देश के राष्ट्रपति हैं?
उत्तर - ब्राज़ील
Q4. भारत ने आशुगंज-अखौरा सड़क को 4-लेन हाईवे में अपग्रेड करने के लिए किस देश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर - बांग्लादेश
Q5. केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय ने किस केंद्र शासित प्रदेश को 6वीं अनुसूची क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव रखा है?
उत्तर - लद्दाख
Q6. किस अभिनेत्री को हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है?
उत्तर - कंगना रानौत
Q7. किस एयरलाइन्स में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचे जाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है?
उत्तर - एयर इंडिया
Q8. हाल ही में किस महान NBA खिलाड़ी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई?
उत्तर - कोबी ब्रायंट
Q9. भारत ने हाल ही में किस देश को 30,000 से अधिक मीज़ल्स और रूबेला वैक्सीन डोज़ की आपूर्ति की?
उत्तर - मालदीव
Q10. किस देश ने इतिहास में पहली बार आधिकारिक तौर पर अपने नागरिकों को सऊदी अरब जाने के लिए अनुमति देने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं?
उत्तर - इज़रायल
Q11. हाल ही में भारत के आयात-निर्यात बैंक (एक्सिम बैंक) ने किस देश के लिए 35.8 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट जारी की?
उत्तर - सूरीनाम
Q12. केंद्रीय इस्पात मंत्री ने अपने कर्मचारियों की स्वैच्छिक परोपकारी गतिविधियों (Voluntary Philanthropist Activities) को बढ़ावा देने हेतु किस पोर्टल की शुरुआत की है?
उत्तर - सर्विस पोर्टल
Q13. हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले सागरमाथा संवाद फोरम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है?
उत्तर - नेपाल
Q14. हाल ही में रूस और किस देश के बीच नई दिल्ली में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन किया गया?
उत्तर - भारत
More. Current Affairs