Q1. 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर - गांधीनगर
Q2. हाल ही ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) संशोधन अधिनियम को बरक़रार रखा, 1989 के मूल अधिनियम में कब संशोधन किया गया था?
उत्तर - 2018
Q3. ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ ने बेस्ट फीचर-लेंथ डाक्यूमेंट्री में ऑस्कर पुरस्कार जीता, इस फिल्म को किस सुप्रसिद्ध अमेरिकी ने प्रोड्यूस किया है?
उत्तर - बराक ओबामा
Q4. 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का शुभंकर किसे चुना गया है?
उत्तर - ग्रेट इंडियन बस्टर्ड
Q5. ‘अजेय वारियर’ नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन भारत द्वारा किस देश के साथ मिलकर किया जाता है?
उत्तर - यूनाइटेड किंगडम
Q6. हाल ही में किस देश ने भारत को एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली बेचे जाने की मंजूरी दे दी है?
उत्तर - अमेरिका
Q7. किस राज्य द्वारा घटते भूजल स्तर में सुधार के लिए भूजल संरक्षण विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की गई है?
उत्तर - उत्तर प्रदेश
Q8. सार्वजनिक उपक्रम सर्वेक्षण 2018-19 के अनुसार इस अवधि में सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी कौन सी है?
उत्तर - ओएनजीसी
Q9. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी घोषणा के अनुसार नये एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होंगे?
उत्तर - वित्त सचिव
Q10. डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम क्या रखा गया है?
उत्तर - COVID-19
Q11. किस दिन विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है?
उत्तर - 11 फरवरी
Q12. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने अपने दल झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का विलय भाजपा में करने की आधिकारिक घोषणा की?
उत्तर - बाबूलाल मरांडी
Q13. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने 'स्टेप विद रिफ्यूजी' अभियान आरंभ किया है?
उत्तर - (United Nations High Commissioner for Refugees-UNHCR)
Q14. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में किस क्षेत्र को संरक्षित विशेष कृषि क्षेत्र घोषित किया गया है?
उत्तर - कावेरी डेल्टा क्षेत्र
Q15. किस राज्य में महात्मा गांधी लोक प्रशासन संस्थान और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्मार्ट गवर्नमेंट ने ई-गवर्नेंस सेवाओं पर क्षमता निर्माण के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर - पंजाब
More. Current Affairs