Q1. किस राज्य ने विधायकों की स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को 3 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष तक बढ़ा दिया है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश
Q2. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2020 में जीडीपी की अनुमानित वृद्धि दर कितनी रहेगी?
उत्तर- 5%
Q3. विश्व उत्पादकता कांग्रेस 2020 का आयोजन किस भारतीय शहर में की जायेगी?
उत्तर- बंगलुरु
Q4. हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले पॉल बिया किस अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति हैं?
उत्तर- कैमरून
Q5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे’ किस राज्य में बनाया जायेगा?
उत्तर- उत्तर प्रदेश
Q6. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला द्वारा गर्भवती महिलाओं के पोषण हेतु राजस्थान से आरंभ किये गये अभियान का क्या नाम है?
उत्तर- सुपोषित माँ अभियान
Q7. किस दिन पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की जयंती मनाई जाती है?
उत्तर- 29 फरवरी
Q8. भारतीय रेल ने किस स्टेशन पर रेल यात्रियों और आम लोगों के लिए अपना पहला "रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स" लॉन्च किया है?
उत्तर- आसनसोल
Q9. वर्ष 2020 में विश्व उत्पादकता कांग्रेस का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर- भारत
Q10. किस भाषा के लेखक रिचर्ड जॉन पैस का हाल ही में निधन हो गया है?
उत्तर- कोंकणी
Q11. किस राज्य सरकार ने बिना हाइजीन रेटिंग वाले फ़ूड बिज़नेस ऑपरेटर के ऑनलाइन भोजन डिलीवरी पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है?
उत्तर- पंजाब
Q12. किस दिन भारत में ‘नागरिक लेखा दिवस’ (Civil Accounts Day) मनाया जाता है?
उत्तर- 01 मार्च
More. Current Affairs