Category Archives:  CurrentAffairsHi

Current Affairs 02 may 2020 in Hindi

May 02, 2020   |   Current Affairs in Hindi, Current Affairs 2020, May Current Affairs,

 वर्ल्ड ट्यूना डे-

हर साल 2 मई को विश्व स्तर पर वर्ल्ड ट्यूना डे (World Tuna Day) मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा ट्यूना मछली के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। इसे पहली बार साल 2017 में मनाया गया था।


डेनिस गोल्डबर्ग-

रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध दक्षिण अफ्रीकी कार्यकर्ता डेनिस गोल्डबर्ग का निधन। वह दिवंगत दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के सहयोगी थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी मुक्ति संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के सैन्य विंग, उमाखंतो वी सिज़वे (Umkhonto we Sizwe) (MK) के एकमात्र श्वेत सदस्य थे।


माइक्रोवेव स्टेरलाइजर "ATULYA"-

पुणे के डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, द्वारा "अतुल्य" नामक एक माइक्रोवेव स्टरलाइजर विकसित किया गया है। माइक्रोवेव स्टेरलाइज़र "ATULYA" 56 डिग्री से 60 डिग्री सेल्सियस तापमान में विभेदकारी हीटिंग की मदद से COVID -19 वायरस का विघटन करेगा। माइक्रोवेव स्टेरलाइजर "ATULYA", सिस्टम का वजन लगभग 3 किलोग्राम है और इसका उपयोग केवल गैर-मेटैलिक वस्तुओं के स्टरलाइजेशन के लिए किया जा सकता है।


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय-

गिरिधर अरमाने ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला लिया है। उनकी नियुक्ति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा अनुमति मिलने के बाद की गई है। उन्हें संजीव रंजन की जगह नियुक्त किया गया है जिन्हें शिपिंग मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।



MSME  मंत्रालय के सचिव-

अरविंद कुमार शर्मा ने सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा अनुमोदित किया गया था। एमएसएमई मंत्रालय के सचिव के रूप में पदभार संभालने से पहले, वह प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे।


सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष-

राजीव कुमार को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। राजीव कुमार 1984 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और पूर्व वित्त सचिव हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राजीव कुमार को सेवा ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया।


बॉम्बे उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश-

28 अप्रैल 2020 को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को बॉम्बे उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता बॉम्बे उच्च न्यायालय के 45 वें मुख्य न्यायाधीश हैं। यदि सर्वोच्च न्यायालय में उनकी पदोन्नति नहीं होती है तो वह 7 साल तक बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम करेंगे। उन्हें 2006 में कलकत्ता उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।


आंतरिक विस्थापन (GRID) 2020 रिपोर्ट-

आंतरिक विस्थापन (GRID) 2020 पर वैश्विक रिपोर्ट आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र (IDMC) द्वारा जारी की जाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 5 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं जिनमें से 2.6 मिलियन दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण विस्थापित हुए हैं और लगभग 33.4 मिलियन लोगों को आपदा और संघर्षों के कारण दुनिया में विस्थापन का सामना करना पड़ा है। लोगों का विस्थापन 145 देशों में फैला हुआ है। सबसे प्रमुख आपदाएँ प्रशांत पूर्वी एशिया और दक्षिण एशिया में होती हैं।


विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021-

पुरुषों की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021 की मेजबानी भारत से छिनकर सर्बिया को सौंप दी गई है भारत को 500 यूएस डॉलर का रद्दीकरण शुल्क भी देना होगा



बहु-सतह सैनिटाइज़र डिज़ाइन-

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर ने एक मल्टी सतह सैनिटाइज़र को डिज़ाइन और विकसित किया है जो व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सैनिटाइज़ करने के लिए यूवीसी लाइट्स (अल्ट्रा शॉर्ट वेवलेंथ या यूवी सी) का उपयोग करता है। चैम्बर को बैक्टीरिया और वायरस द्वारा सतह के संदूषण को नियंत्रित करने के लिए विकसित किया गया है। चेंबर का सत्यापन और प्रमाणीकरण अभी भी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा किया जाना है इससे पहले कि यह घरों में उपयोग किया जा सके।

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर
Are you Looking for , You might like our below articles