Category Archives:  CurrentAffairsHi

Current Affairs 07 june 2020 in Hindi

Jun 07, 2020   |   Current Affairs in Hindi, Current Affairs 2020, June Current Affairs,

विश्व व्यापार संगठन (WTO) मे भारत का नया राजदूत-

WTO मे भारत ने ब्रजेन्द्र नवनीत को नए राजदूत के रूप मे नियुक्त किया है | इन्हे भारत के स्थायी मिशन के लिए जिनेवा मे तैनात किया जाएगा | ये भारत के स्थायी मिशन मे जे एस दीपक का स्थान लेंगे | जिंका 2 साल का विस्तारित कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो गया है |


गर वन कार्यक्रम का शुभारंभ-

भारत सरकार ने शहरों मे वन आवरण को बढ़ाने के लिए नगर वन या शहरी वन कार्यक्रम शुरू किया है | यह कार्यक्रम मे देश भर के 200 निगमों और शहरों के साथ शुरू किया गया है | भारत मे वर्तमान मे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेड्कर है |


डीएलएफ़ (लैंड एंड फाइनेंस लिमिटेड) के नए अध्यक्ष-

डीएलएफ़ के नए अध्यक्ष के रूप मे राजीव सिंह को नियुक्त किया गया है| यह कुशाल पाल सिंह का स्थान लेंगे |


समर ट्रीट्स अभियान-

समर ट्रीट्स अभियान एचडीएफ़सी बैंक ने शुरू किया है | इस अभियान के तहत बैंक बड़े उपकरणों के लिए नो कोस्ट ईएमआई और नो डाउन पेमेंट की पेशकश करेगा | वर्तमान मे एचडीएफ़सी बैंक के प्रबंध आदित्यपुरी है |



महिला एशियन कप 2022-

महिला एशियन कप 2022 भारत देश मे आयोजित किया जाएगा | यह टूर्नामेंट 1979 के बाद दूसरी बार भारत मे आयोजित किया जाएगा| वर्तमान मे एशियाई फूटबाल परिसंघ के अध्यक्ष शेख सलमान बिन अब्राहिम अल खलीफा है | व आल इंडिया फूटबाल फेडेरेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल है |


रूसी भाषा दिवस-

रूसी भाषा दिवस 6 जून को मनया जाता है | यह दिवस रूसी कवि ए एस पुश्किन के जन्मदिन के अवसर मे मनाया जाता है | वर्तमान मे संयुक्त राष्ट्र के महासचीव एंटोनियो गुटेरेश है |


विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के नए वरिष्ठ सलाहकार-

विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के नए वरिष्ठ सलाहकार राजीव टोपनो नियुक्त हुये है


भारतीय उद्योग परिसंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष-

भारतीय उद्योग परिसंघ के नए अध्यक्ष उदय कोटक हैं और वह 2020 से 2021 की अवधि के लिए पद ग्रहण करेंगे। उदय कोटक कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। उन्होंने विक्रम किर्लोस्कर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पद भार ग्रहण किया है। विक्रम किर्लोस्कर किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष हैं।


विश्व पर्यावरण दिवस-

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) 5 जून को मनाया गया है इस दिवस का उद्देश्य पर्यावरण संक्षरण और लोगों को प्रकृति के महत्त्व के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र (UN) ने की थी. विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम - जैव-विविधता (Celebrate Biodiversity)



राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (NFL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक-

वीरेंद्र नाथ दत्त को राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (NFL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 2018 अक्टूबर से विपणन निदेशक भी हैं और अध्यक्ष का पद उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिया गया है। वी. एन. दत्त ने सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज में 35 से अधिक वर्षों तक सेवा दी है। वह एनएफएल में शामिल होने से पहले गेल भारत में कार्यकारी निदेशक के रूप में सेवारत थे।

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर
Are you Looking for , You might like our below articles