Q1. किस जर्मन फुटबॉल क्लब ने सात साल बाद यूईएफए चैम्पियंस लीग 2020 का खिताब जीत लिया है?
उत्तर- बायर्न म्यूनिख।
Q2. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से किसके लिए इजाजत प्रदान कर दी गयी है?
उत्तर- फिल्मों एवं धारावाहिकों की शूटिंग के लिए।
Q3. पाकिस्तान सरकार ने किस पूर्व प्रधानमंत्री को भगोड़ा घोषित करके ब्रिटेन सरकार से प्रत्यर्पण की मांग की है?
उत्तर- नवाज शरीफ।
Q4. सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको चीन के साथ कितने हजार करोड़ रूपए के करार को खत्म करने का निर्णय लिया है?
उत्तर- 75 हजार करोड़ रूपए।
Q5. किस देश के राष्ट्रपति ने कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी को मंजूरी दे दी है?
उत्तर- अमेरिका (डोनाल्ड ट्रम्प).
Q6. भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2019-20 में बिना टिकट यात्रा करने वालों से कितने करोड़ रूपए का जुर्माना वसूला है?
उत्तर- 561 करोड़ रूपए।
Q7. सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनी वारी एनर्जीज को एशिया वन मैगजीन एवं यूआरएस मीडिया इंटरनेशनल की ओर से किस अवार्ड को प्रदान किया गया है?
उत्तर- इंडियाज ग्रेटेस्ट ब्रांड।
Q8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर- 31,06,349 (57,542 मौतें)
Q9. अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर- इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट।
Q10. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इंग्लैंड सरकार ने एक जगह पर 30 लोग इकठ्ठा होने पर कितने रूपए जुर्माना लगाने की घोषणा की है?
उत्तर- लगभग एक लाख रूपए (10 हजार पाउंड). |
Q11. आतंकवाद के पीड़ितों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्मरण और श्रद्धांजलि दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 21 अगस्त |
Q12. भारतीय स्टेट बैंक के नए प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर- अश्वनी भाटिया |
Q13. उर्जा मंत्रालय द्वारा उर्जा उत्पादक कंपनियों और ट्रांसमिशन कंपनियों को दी गयी सलाह के मुताबिक लेट पेमेंट सरचार्ज की सीमा क्या है?
उत्तर- 12%
More. Current Affairs