Q1. 05 सितम्बर को प्रतिवर्ष पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर- शिक्षक दिवस।
Q2. उत्तर प्रदेश में सरकारी सहायता प्राप्त विधालयों ने कितने शिक्षकों की भर्ती मंजूर कर दी गयी है?
उत्तर- 16 हजार।
Q3. नेपाल के वित्त मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर- डॉ. युबराज खातिवाड़ा।
Q4. चेन्नई सुपरकिंग्स के किस खिलाड़ी ने आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस ले लिया है?
उत्तर- हरभजन सिंह।
Q5. सीबीएसई ने 10वीं एवं 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा किन तिथियों के बीच कराने की घोषणा की है?
उत्तर- 22 से 29 सितम्बर तक।
Q6. यूपी की एक राज्यसभा सीट पर किसे निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया है?
उत्तर- जफ़र इस्लाम।
Q7. किस दिग्गज फुटबॉलर ने अपने क्लब बार्सिलोना के साथ बने रहने की घोषणा की है?
उत्तर- लियोनल मेसी।
Q8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर- 40,23,179 (69,561 मौतें).
Q9. अगस्त के अंतिम सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कितने अरब डॉलर पहुँच गया है?
उत्तर- 541.431 अरब डॉलर।
Q10. ब्रिक्स खेल 2021 की मेजबानी किस देश को सौंपी गयी है?
उत्तर- भारत।
Q11. IOC पारादीप रिफाइनरी द्वारा किराए पर लिए गए बहुत बड़े क्रूड कैरियर का क्या नाम है, जिसने हाल ही में आग पकड़ ली है?
उत्तर- न्यू डायमंड |
Q12. साउथ इंडिया बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर- मुरली रामकृष्णन |
More. Current Affairs