Q1. कौन से कंपनी 200 अरब डॉलर का मार्केट कैप हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गयी है?
उत्तर- रिलायंस इंडस्ट्रीज।
Q2. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2020 का ख़िताब किस टीम ने जीत लिया है?
उत्तर- त्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR)।
Q 3. किस अभिनेता एवं पूर्व सांसद को नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा का प्रमुख नियुक्त किया गया है?
उत्तर- परेश रावल।
Q4. आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 26 अंक के नुकसान के साथ किस पायदान पर पहुँच गए हैं?
उत्तर- 105वें स्थान पर।
Q5. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-2021 में देश की जीडीपी में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा सकती है?
उत्तर- 9 फीसदी।
Q6. ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों की दुर्घटना या बीमारी से होने वाली मौत के कारण उनके नॉमिनी को कितने लाख रूपए का बीमा देने की घोषणा की है?
उत्तर- 7 लाख।
Q7. उत्तर प्रदेश में किन लोगों को संपत्ति में अधिकार व परिवार के सदस्य के रूप में मान्य किये गए हैं?
उत्तर- थर्ड जेंडर।
Q8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर- 45,62,415 (76,271 मौतें).
Q9. किसके द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वैक्सीन का एक वॉलेंटियर पर साइड इफेक्ट पड़ने के कारण रोक लगा दी है?
उत्तर- कंपनी एस्ट्राजेनेका एवं ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी।
Q10. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया उनका नाम क्या है?
उत्तर- रघुवंश प्रसाद सिंह।
Q11. भारत ने किस देश के साथ ‘Acquisition and Cross-Servicing Agreement (ACSA)’ पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर- जापान |
Q12. पीएनजीआरबी और सीजीडी प्राधिकरण, जो हाल ही में खबरों में देखे गए थे, किस मंत्रालय से जुड़े हैं?
उत्तर- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
More. Current Affairs