Q1. सबाह अल खालिद अल सबाह, जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया है, किस देश के प्रधानमंत्री थे?
उत्तर- कुवैत
Q2. Indian Farmers Fertilizer Cooperative Limited (IFFCO) ने नई कृषि प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए किस संगठन के साथ भागीदारी की है?
उत्तर- प्रसार भारती
Q3. सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह किस खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के लिए चुना है?
उत्तर : पृथ्वीराज यारा।
Q4. भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल एवं पी कश्यप ने किस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है?
उत्तर : डेनमार्क ओपन सुपर-750 टूर्नामेंट।
Q5. अफगानिस्तान के किस क्रिकेट खिलाड़ी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है?
उत्तर : नजीब तरकाइ।
Q6. 2020 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से किन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया है?
उत्तर : रोजर पेनरोज (ब्रिटिश), रेनहार्ड गेंजल (जर्मनी), एंड्रिया गेज (अमेरिका)।
Q7. केंद्र सरकार ने 50 फीसदी जनता के साथ सिनेमाघर कब से खोलने की इजाजत दे दी है?
उत्तर : 15 अक्टूबर से।
Q8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 68,35,656 (105,526 मौतें).
Q9. अमेरिका के किस मशहूर सिंगर का ८० वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर : जॉनी नैश।
Q10. यूजीसी ने देश के कितने विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है?
उत्तर : 24 विश्वविद्यालय।
Q11. केंद्र सरकार ने हाल ही में किसे RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है
उत्तर- एम. राजेश्वर राव
Q12. केंद्र सरकार ने तीन प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और किसको एमपीसी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है
उत्तर- शशांक भिडे
More. Current Affairs