Q1. किस मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड सातवीं बार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है?
उत्तर- नीतीश कुमार।
Q2. चुनाव आयोग ने किस अभिनेता को पंजाब का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया है?
उत्तर- सोनू सूद।
Q3. वाणिज्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2020 में थोक महंगाई दर पिछले आठ महीने में रिकॉर्ड कितने प्रतिशत पर पहुँच गयी है?
उत्तर- 1.48 प्रतिशत।
Q4. पेरू के अंतरिम राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : मैनुअल मेरिनो।
Q5. किस कंपनी ने नासा के लिए पहली पूर्ण व्यावसायिक उड़ान से चार अंतरिक्ष यात्रयों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेज दिया है?
उत्तर- स्पेसएक्स।
Q6. किस खिलाड़ी ने मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट 2020 का खिताब जीत लिया है?
उत्तर- डस्टिन जॉनसन।
Q7. किस ऑस्ट्रेलियाई तैराक पर अनजाने में डोपिंग का दोषी पाए जाने के कारण दो साल के प्रतिबन्ध लगा दिया गया है?
उत्तर- शावना जैक।
Q8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर- 88,74,291 (1,30,519 मौतें).
Q9. आज के दिन (17 नवंबर) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस।
Q10. किस राज्य सरकार ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र रखने वाले सभी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है?
उत्तर- छत्तीसगढ़ सरकार।
Q11. जंगली हाथियों को बचाने के लिए किस राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश में एंटी-इलेक्ट्रोक्यूशन सेल का गठन किया जायेगा?
उत्तर- पश्चिम बंगाल
Q12. वित्त मंत्री ने COVID वैक्सीन अनुसंधान के लिए कितनी राशि की घोषणा की है?
उत्तर- 900 करोड़ रुपये
More. Current Affairs