Q1. किस केंद्रीय मंत्री का 74 वर्ष की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया है?
उत्तर- रामविलास पासवान।
Q2. पंजाबी भाषा का अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार ‘ढाहां पुरस्कार’ केसरा राम को उनकी किस किताब के लिए प्रदान किया गया है?
उत्तर- जनानी पौध।
Q3. विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कितने प्रतिशत गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है?
उत्तर- ९.6 प्रतिशत।
Q4. दिल्ली एनसीएआर में 15 अक्टूबर से प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए किन जेनरेटर पर प्रतिबन्ध लगाया जा रहा है?
उत्तर- डीजल जेनरेटर (आपात स्थितियों को छोड़कर)।
Q5. कौन युद्ध सेवा मेडल पाने वाली पहली महिला बन गयीं हैं?
उत्तर- मिंटी अग्रवाल।
Q6. फ़ोर्ब्स की ओर से जारी रैंकिंग में कौन लगातार 13वें साल भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर हैं?
उत्तर- मुकेश अम्बानी।
Q7. आज वायुसेना का कौन सा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है?
उत्तर- 88वां।
Q8. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कार्यकारी निदेशक) एम राजेश्वर राव को किस नए पद पर नियुक्त किया गया है?
उत्तर- आरबीआई का डिप्टी गवर्नर।
Q9. सीबीआई के किस पूर्व चीफ ने आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया, उनका नाम क्या है?
उत्तर- अश्विनी कुमार।
Q10. पहलवान बबिता फोगाट ने हरियाणा खेल विभाग में अपने किस पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर- डिप्टी डायरेक्टर।
Q11. 2020 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से किन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया है?
उत्तर- रोजर पेनरोज (ब्रिटिश), रेनहार्ड गेंजल (जर्मनी), एंड्रिया गेज (अमेरिका)।
Q12. रिलायंस रिटेल में अबुधाबी इन्वेस्टमेंट ने कितने करोड़ रूपए में 1.2% की हिस्सेदारी खरीदी है?
उत्तर- 5512 करोड़ रूपए।
More. Current Affairs