Category Archives:  CurrentAffairsHi

Current Affairs 09 December 2020 in Hindi

Dec 09, 2020   |   Current Affairs in Hindi, Current Affairs 2020, December Current Affairs,

Q1. फोर्ब्स की ओर से जारी 100 पावरफुल वुमेन लिस्ट में किस महिला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर- जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल। 


Q2. चीन और नेपाल के 30 सदस्यों वाले सर्वेक्षण दल की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 86 सेंटीमीटर बढ़कर कितनी हो गयी है?

उत्तर - 8848. 86 मीटर। 


Q3. ब्रिटेन ने दुनिया का पहला सर्टिफाइड कोरोना टीका 90 साल की मार्गेट कीनन को दिया, ब्रिटेन ने इस दिन को क्या नाम दिया है?

उत्तर- वैक्सीन डे (V-Day).


Q4. किस तमिल अभिनेत्री का 28 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

उत्तर- वीजे चित्रा। 


Q5. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पेरिस में 2024 में होने वाले खेलों में में किस खेल को आधिकारिक तौर पर ओलम्पिक खेलों का दर्जा दे दिया है?

उत्तर- ब्रेकडांस। 


Q6. सेना प्रमुख जनरल एम नरवाने किन देशों के छह दिवसीय यात्रा पर गए हैं?

उत्तर- संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब। 


Q7. रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महाराष्ट्र में स्थित किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है?

उत्तर- द कराड जनता सहकारी बैंक लिमिटेड। 


Q8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?

उत्तर- 97,35,850 (1,41,360 मौतें).


Q9. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नयी बैग पॉलिसी जारी की है जिसमें बैग का भार कितने किलोग्राम से अधिक नहीं होगा?

उत्तर- 5 किलोग्राम। 


Q10. फोर्ब्स 2020 की सर्वाधिक शक्तिशाली 100 महिलाओं की सूची में किन भारतीय महिलाओं को जगह प्राप्त हुई है?

उत्तर- निर्मला सीतारमण (41), नडार मल्होत्रा (55) एवं मजूमदार शॉ (68). 


Q11. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजक है?

उत्तर- संचार मंत्रालय |


Q12. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने किस राज्य को 14 प्रस्तावित हाथी गलियारों के लिए एक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है?

उत्तर- ओडिशा |


MoreCurrent Affairs

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर
Are you Looking for , You might like our below articles