Q1. अमेरिका ने भारत को किस निगरानी सूची में शामिल कर दिया है?
उत्तर- करेंसी मैनपुलेटर्स देशों की लिस्ट में।
Q2. भाजपा के किस पूर्व सांसद का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर- सत्यदेव सिंह।
Q3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस देश के प्रधानमंत्री से वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग से द्विपक्षीय चर्चा करेंगे?
उत्तर- बांग्लादेश (शेख हसीना)।
Q4. खेल मंत्रालय ने किस पर लगे बैन को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है?
उत्तर- भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) .
Q5. एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की आम सभा में किए गए मतदान के द्वारा किन देशों को वर्ष 2030 एवं 2034 एशियाई खेलों की मेजबानी प्रदान की गयी है?
उत्तर- दोहा (2030), रियाद (2034).
Q6. इंटरनेशनल मुक्केबाजी ‘हॉल ऑफ फेम’ एंड म्यूजियम 2021 श्रेणी में किन मुक्केबाजों को चुना गया है?
उत्तर- फ्लायड मेवैदर, व्लादिमीर क्लिटश्चेको और लैला अली।
Q7 . भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की प्रचार गतिविधि का क्या नाम है, जो हाल ही में खबरों में थी?
उत्तर- विज्ञान यात्रा
Q8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर- 99,56,558 (1,44,451 मौतें).
Q9. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के किस वरिष्ठ नेता व विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर- शुभेंदु अधिकारी।
Q10. विश्व बैंक ने भारत में कितने करोड़ रूपए की चार परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है?
उत्तर- 5887 करोड़ रूपए।
Q11. कोलैब किस प्रमुख कंपनी द्वारा शुरू किया गया नया म्यूजिक वीडियो एप्लीकेशन है?
उत्तर- फेसबुक
Q12. किस देश के प्रधानमंत्री भारत के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे?
उत्तर- यूनाइटेड किंगडम
More. Current Affairs