1. हाल ही में खबरों में नजर आने वाले राजेंद्र कुमार भंडारी किस पुरस्कार के विजेता हैं?
उत्तर- सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबन्धन पुरस्कार |
2. आयुष्मान सीएपीएफ योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और किस मंत्रालय की संयुक्त पहल है?
उत्तर- गृह मंत्रालय |
3. ‘शगुन’ किस भारतीय राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश की एक प्रमुख योजना है?
उत्तर- पंजाब |
4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोवाक्स गठबंधन के तहत कोविड टीके वितरित करने के लिए किस कंपनी के साथ सहयोग किया है?
उत्तर- फाइजर |
5. हाल ही में खबरों में नजर आने वाले मोहम्मद इश्तियाए किस देश के प्रधानमंत्री हैं?
उत्तर- फिलिस्तीन |
6. वर्ष 2021 के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट से किस खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है?
उत्तर- एंडी मरे।
7. पश्चिम बंगाल सरकार में वन मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया उनका नाम क्या है?
उत्तर- राजीव बनर्जी।
8. हिंदी राइटर्स गिल्ड कनाडा द्वारा शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को किस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर- कनाडा साहित्य गौरव।
9. भजन सम्राट के रूप में जाने जाने वाले किस संगीतकार का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर- नरेंद्र चंचल।
10. आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 जयंती के उपलक्ष में देश भर में आज के दिन को किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर- पराक्रम दिवस।
11. अमेरिकी सीनेट ने किस रिटायर्ड जनरल को पहले अश्वेत अमेरिकी रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर- लॉयड ऑस्टिन।
12. केंद्र सरकार द्वारा किस पूर्व न्यायाधीश को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गयी है?
उत्तर- पूर्व न्यायाधीश रंजन गोगोई।
More. Current Affairs