Q1. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किन दो भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को अहम राजनयिक पदों की जिम्मेदारी दी है?
उत्तर- सोहिनी चटर्जी (अमेरिकी राजदूत की सीनियर पॉलिसी एडवाइजर), अदिति गुरूर (यूएन में अमेरिकी मिशन के लिए एडवाइजर)।
Q2. आज के दिन किस महापुरुष की 73वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है?
उत्तर- राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी।
Q3. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किन देशों से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है?
उत्तर- मैक्सिको और कैरेबियन देशों।
Q4. विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किन दो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई है?
उत्तर- शाहनवाज हुसैन (भाजपा), मुकेश साहनी (विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष)।
Q5. आईसीसी पैनल में शामिल भारत के कौन से दो अम्पायर पहली बार टेस्ट मैच (भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज) में अम्पायरिंग करेंगे?
उत्तर- अनिल चौधरी, वीरेंदर शर्मा।
Q6. किस देश की सरकार ने पिछले 10 माह से बंद सीमा को आवाजाही के लिए खोल दिया है?
उत्तर- नेपाल सरकार।
Q7. देश में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग वाले सर्वाधिक उत्पाद किस राज्य के पास हैं?
उत्तर- कर्नाटक (42 उत्पाद)।
Q8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर- 13083 (137 मौतें).
Q9. आज के दिन को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर- विश्व कुष्ठ दिवस।
Q10. लम्बी दूरी की किस अनुभवी धाविका को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर- सुधा सिंह।
Q11. पर्यावरण मंत्रालय ने हाल ही में किस प्रजाति के संरक्षण के लिए एक राष्ट्रीय कार्य योजना जारी की है?
उत्तर- समुद्री कछुआ |
Q12. भारत ने किस मित्र देश के साथ ‘पर्यावरण का वर्ष’ लॉन्च किया है?
उत्तर- फ्रांस |
More. Current Affairs