Category Archives:  CurrentAffairsHi

Current Affairs 12 February 2021 in Hindi

Feb 12, 2021   |   Current Affairs in Hindi, Current Affairs 2021, February Current Affairs,

Q1. भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने किन दो पहलवानों को वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया है?

उत्तर- सुशील कुमार एवं साक्षी मलिक।


Q2. हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने किस पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है?

उत्तर- मोनाल पक्षी। 


Q3. म्यांमार में सरकार के तख्तापलट को लेकर अमेरिका ने म्यांमार की कितने पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और संस्थाओं पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर- 10 अधिकारयों समेत तीन संस्थाओं। 


Q4. चीन ने कोरोना एवं शिनजियांग पर गलत रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए किस पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?

उत्तर- ब्रिटिश टेलीविजन चैनल बीबीसी वर्ल्ड न्यूज। 


Q5. झारखण्ड राज्य के नए डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर- 1987 बैच के आईपीएस ऑफिसर नीरज सिन्हा।


Q6. इंग्लैंड का कौन सा बॉलर भारत के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में कोहनी की चोट के कारण बाहर हो गया है?

उत्तर- जोफ्रा आर्चर। 


7. तीन भारतीय पर्वतारोहियों नरेंद्र सिंह यादव, सीमा रानी और उनके भारतीय टीम लीडर नाबा कुमार फुकोन का एवरेस्ट फतह करने का दावा फर्जी निकलने के कारण नेपाल सरकार ने कितने वर्ष का बैन लगा दिया है?

उत्तर- 6 वर्ष। 


8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर- 9309 (87 मौतें).


9. कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद की जगह किस नेता को पार्टी नेता बनाने के लिए आवेदन किया है?

उत्तर- मल्लिकार्जुन खड़गे। 


10. टोक्यो ओलम्पिक के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर- याशिरो मोरी। 


Q11. भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास कौन सा है, जो हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean Region-IOR) में आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर- ट्रॉपेक्स


Q12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार, पूरे देश में कितने मैनुअल मैला ढोने वालों की पहचान की गई है?

उत्तर- 66,692


MoreCurrent Affairs

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर
Are you Looking for , You might like our below articles