Q1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत के किस पहले मेले का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर- द इंडिया टॉय फेयर 2021.
Q2. प्रतिष्ठित विद्वान, लेखक, समालोचक एवं अनुवादक प्रोफेसर वेलचेरू नारायण राव को किसका मानद महत्तर सदस्य चुना गया है?
उत्तर- साहित्य अकादमी मानद महत्तर सदस्य।
Q3. इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव राम वर्मा की किस पुस्तक का विमोचन किया गया है?
उत्तर- गिल्ली डंडा टु गोल्फ।
Q4. उत्तर प्रदेश सरकार ने किस वरिष्ठ साहित्यकार को भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की है?
उत्तर- डॉ. सूर्यबाला।
Q5. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था?
उत्तर- डी. पांडियन।
Q6. भारतीय टीम के हिस्सा रहे किन दो क्रिकेटरों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है?
उत्तर- युसूफ पठान एवं विनय कुमार।
Q7. विश्व निकाय प्रमुख एंतोनियो गुटरेस ने किस भारतीय अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के न्यूयॉर्क कार्यालय में सहायक महासचिव नियुक्त किया है?
उत्तर- लिगिया नोरेन्हो।
Q8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर- 16488 (113 मौतें).
Q9. हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला को किस फेडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर- टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TTFI).
Q10. ग्लोबल एंटी-टेररिस्ट वॉचडॉग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाये रखने का निर्णय लिया है?
उत्तर- पाकिस्तान।
Q11. नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुसार, डिजिटल प्लेटफार्मों को कितने घंटों के भीतर आवश्यक जानकारी प्रदान करनी होगी?
उत्तर- 72 घंटे
Q12. किस केंद्रीय मंत्रालय ने सिटी इनोवेशन एक्सचेंज (CiX) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है?
उत्तर- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
More. Current Affairs