Q1. तमिलनाडु की कौन सी तलवारबाज (इस खेल में) टोक्यो ओलम्पिक टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय बन गयीं हैं?
उत्तर- सीए भवानी देवी।
Q2. किस फुटबॉल क्लब ने एटीके मोहन बागान को हराकर पहली बार ISL 2020-2021 का ख़िताब जीत लिया है?
उत्तर- मुंबई सिटी एफसी।
Q3. पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित जाने-माने चित्रकार का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर- लक्ष्मण पाई।
Q4. कौन सी भारतीय महिला क्रिकेटर वनडे क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गयीं हैं?
उत्तर- मिताली राज।
Q5. किस दिग्गज अमेरिकी मुक्केबाज का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर- मार्वलेस मर्विन हेगलर।
Q6. कौन सा भारतीय क्रिकेटर अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 3 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर- विराट कोहली।
Q7. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का किस पार्टी में विलय कर दिया है?
उत्तर- जनता दल यूनाइटेड (जदयू)।
Q8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर- 26291 (118 मौतें).
Q9. 63वें ग्रैमी अवार्ड्स में किस सिंगर ने रिकॉर्ड 28वीं बार इस अवार्ड को अपने नाम किया है?
उत्तर- बियॉन्से नॉलेस।
Q10. हाल ही में तृणमूल पार्टी में शामिल हुए पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को पार्टी ने किस पद पर नियुक्त किया है?
उत्तर- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
Q11. इसरो ने उपग्रह डेटा का उपयोग करके वायु गुणवत्ता निगरानी के लिए किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ साझेदारी की है?
उत्तर- जापान
Q12. किस केंद्रीय मंत्रालय ने फार्मास्यूटिकल्स के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी है?
उत्तर- रसायन और उर्वरक मंत्रालय
More. Current Affairs