Q1. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने किन पाठ्यक्रमों को स्नाकोत्तर डिग्री धारकों के समकक्ष योग्यता देने की घोषणा की है?
उत्तर- चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी या कास्ट एन्ड वर्क्स अकाउंटेंट।
Q2. संसदीय समिति ने सरकार से पॉक्सो एक्ट के तहत किशोर की उम्र 18 से घटाकर कितने वर्ष करने की सिफारिश की है?
उत्तर- 16 वर्ष।
Q3. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता का कोरोना के कारण निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर- दिलीप गाँधी।
Q4. पटियाला में चल रहे 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में किसने गोल्ड मेडल जीत लिया है?
उत्तर- धनलक्ष्मी (तमिलनाडु)।
Q5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सलाहकार ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर- पीके सिन्हा।
Q6. तेलंगाना के किस 7 वर्षीय बच्चे ने अफ्रीका के सबसे ऊँचे पर्वत किलिमंजारो को फतह करने का रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर- विराट चंद्रा।
Q7. विश्व वायु गुणवत्ता 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में सबसे प्रदूषित राजधानी बन गयी है?
उत्तर- दिल्ली (तीसरी बार)।
Q8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर- 28903 (188 मौतें).
Q9. फिल्म कामगारों की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने कोरोना नियमों को तोड़ने पर किस अभिनेत्री पर 2 महीने तक काम करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर - गौहर खान।
Q10. कांग्रेस के पूर्व नेता पीसी चाको ने किस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है?
उत्तर - एनसीपी।
Q11. हाल ही में वनवासी समागम का आयोजन किस राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश में किया गया?
उत्तर- उत्तर प्रदेश
Q12. संस्कृति मंत्री की अध्यक्षता में अगले दो वर्षों तक किस भारतीय नदी का अध्ययन करने के लिए एक सलाहकार समिति का गठन किया गया है?
उत्तर- सरस्वती
More. Current Affairs