Q1. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पूर्व जीएम गुरुमुख सिंह बावा को जनसम्पर्क के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर- लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार।
Q2. 74वें बाफ्टा पुरस्कारों में किसे बेस्ट अभिनेता एवं बेस्ट अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर- एंथनी हॉपकिन्स ( द फादर), फ्रांसिस मैकडोरमैंड (नोमाडलैंड) .
Q3. किस राज्य सरकार ने अभिनेता सोनू सूद को कोविड-19 टीकाकरण अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?
उत्तर- पंजाब सरकार।
Q4. केंद्र ने कोरोना के उपचार में इस्तेमाल होने वाली किस दवा के निर्यात पर रोक लगा दी है?
उत्तर- रेमडेसिविर।
Q5. आईपीएल में मुंबई इंडियंस एवं चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद कौन से टीम 100वीं जीत दर्ज करने वाली तीसरी टीम बन गयी है?
उत्तर- कोलकाता नाइट राइडर्स।
Q6. लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए किस भारतीय अभिनेता को गोल्डन ग्लोब ऑनर्स फॉउंडेशन से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर- अक्षय कुमार।
Q7. चेन्नई सुपरकिंग्स एवं दिल्ली कैप्टिलस के बीचे खेले गए मैच में धीमी ओवरगति के चलते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर कितने रूपए का जुर्माना लगाया गया है?
उत्तर- 12 लाख रूपए।
Q8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर- 1,68,912 (904 मौतें).
Q9. मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की जगह किसे नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जा सकता है?
उत्तर- सुशील चंद्रा।
Q10. 74वें बाफ्टा पुरस्कारों में किस फिल्म को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से नवाजा गया है?
उत्तर- नोमाडलैंड।
Q11. किस भारतीय राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश में ‘नागरिक सुरक्षा कर्मी’ (civil defence personnel) आमतौर पर पाए जाते हैं?
उत्तर- दिल्ली
Q12. ‘SARTHAQ’, जिसे हाल ही में ख़बरों में देखा गया था, किस नीति से संबंधित एक कार्यान्वयन योजना है?
उत्तर- नई शिक्षा नीति
More. Current Affairs