Q1. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पाकिस्तान के किस बल्लेबाज ने पछाड़कर आईसीसी वनडे रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल कर लिया है?
उत्तर- बाबर आजम।
Q2. पूर्व चुनाव आयुक्त का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर- डॉ. जीवाजी कृष्णमूर्ति।
Q3. श्रीलंका सरकार ने आईएस सहित कितने कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर- 11 संगठन।
Q4. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक किस कंपनी के संस्थापक झांग यिमिंग 60 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं?
उत्तर- टिकटॉक।
Q5. आज के दिन (15 अप्रैल) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर- विश्व कला दिवस।
Q6. मशहूर इतिहासकार एवं पद्मश्री से सम्मानित इतिहासकार का निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर- योगेश प्रवीण।
Q7. आज किस राज्य का नव वर्ष मनाया जा रहा है?
उत्तर- पश्चिम बंगाल।
Q8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर- 2,00,739 (1038 मौतें).
Q9. जलवायु परिवर्तन के लिए कानून लाने वाला पहला देश बन गया है?
उत्तर- न्यूजीलैंड।
Q10. जिम्बाब्बे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक पर भ्रष्टाचार के दोष साबित होने पर क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने पर कितने वर्ष के प्रतिबन्ध लगा दिया गया है?
उत्तर- आठ साल।
Q11. भारत ने किस राज्य के तीन विद्रोही समूहों के साथ संघर्ष विराम समझौते को एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है?
उत्तर- नागालैंड
Q12. उस उष्णकटिबंधीय चक्रवात का क्या नाम है जिसने हाल ही में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को प्रभावित किया है?
उत्तर- सरोजा
More. Current Affairs