Q1. राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर क्या रखा गया है ?
Ans. मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड
Q2. कैबिनेट ने स्कूली शिक्षा से जुडी किस योजना को मार्च 2026 तक जारी रखने की मंजूरी दी है ?
Ans. समग्र शिक्षा अभियान
Q3. किसने पूर्वी लद्दाख में विश्व के सबसे ऊँचे स्थान पर वाहन चलने योग्य सड़क का निर्माण किया है ?
Ans. सीमा सड़क संगठन
Q4. हाल ही में भारत के पहले स्वदेशी विमान-वाहक पोत का समुद्र परीक्षण किया गया, इसका नाम क्या है ?
Ans. INS विक्रांत
Q5. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कितने वर्षो के बाद ओलम्पिक में मैडल जीता है ?
Ans. 41 वर्ष
Q6. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कब से श्रद्धालु को राम मंदिर में आराध्य रामलला के दर्शन करने की अनुमति दे दी है?
Ans. दिसंबर 2023
Q7. परमाणु बम के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 6 अगस्त
Q8. भूकंप पूर्व चेतावनी मोबाइल ऍप किस राज्य में लांच किया गया है, इसे किसने विकसित किया है ?
Ans. उत्तराखंड, IIT रुड़की ने विकसित किया है
Q9. भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने किस किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता है ?
Ans. 57 किग्रा
Q10. 'बालाकोट एयर स्ट्राइक: हाउ इंडिया एवेंज्ड पुलवामा' किताब के लेखक कौन है ?
Ans. पूर्व नौसेना कर्मी मनन भट्ट
Q11. भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में कौनसा पदक जीता है ?
Ans. कांस्य पदक
Q12. हाल ही में किसने ईरान के राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया है ?
Ans. इब्राहिम रईसी