प्रश्न 1. टोक्यो ओलंपिक में बोन्ज पदक जीतने वाले आईबीए एथलीट समिति के अध्यक्ष के रूप में किस एथलीट को चुना गया है?
उत्तर:- लवलीना बोरगोहिन
प्रश्न 2. दिल्ली सीमा शुल्क के मुख्य आयुक्त का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में आईसीडी गढ़ी हरसरू, गुरुग्राम में "निगाह" परियोजना शुरू की है।
उत्तर:- सुरजीत भुजबल
प्रश्न 3. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने भद्रवाह, जम्मू में देश के पहले "लैवेंडर फेस्टिवल" का उद्घाटन किया है?
उत्तर:- डॉ जितेंद्र सिंह
प्रश्न 4. किस बैंक ने विदेशी मुद्रा उधार देने के लिए गिफ्ट सिटी में एक शाखा खोलने की मंजूरी दी है?
उत्तर:- जापान का एमयूएफजी बैंक
प्रश्न 5. भारतीय निर्यातकों और विदेशी खरीदारों के लिए पहला B2B डिजिटल मार्केटप्लेस किसने लॉन्च किया है?
उत्तर:- फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन
प्रश्न 6. भारत के किस राज्य में पाई जाने वाली बंदर की नई प्रजाति का नाम सेला दर्रे के नाम पर रखा गया है?
उत्तर:- अरुणाचल प्रदेश
प्रश्न 7. सरकार ने कागज आयात निगरानी प्रणाली के तहत कागज के आयात के लिए पंजीकरण कब से अनिवार्य कर दिया है?
उत्तर:- 1 अक्टूबर
प्रश्न 8. हाल ही में तीसरा ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022 किस शहर में शुरू हुआ है?
उत्तर:- नई दिल्ली
प्रश्न 9. हिंदी पत्रकारिता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 30 मई
प्रश्न 10. अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 28 मई।