Q1. किस देश ने हाल ही में अवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल को सेना में शामिल किये जाने की घोषणा की है?
उत्तर- रूस
Q2. निम्नलिखित में से किस महिला शतरंज खिलाड़ी ने हाल ही में वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप का ख़िताब जीता है?
उत्तर- कोनेरू हम्पी
Q3. इसरो द्वारा भारत के पहले सोलर मिशन को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर- आदित्य एल-1
Q4. हाल ही में किस संस्थान द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार वर्ष 2026 तक जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा?
उत्तर- सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऐंड बिजनेस रिसर्च
Q5. निम्न में से किस देश ने हाल ही में देश के नये एवं सबसे बड़े रॉकेट लॉंग मार्च-5 के जरिए अपने सबसे भारी और सर्वाधिक अत्याधुनिक संचार उपग्रह का प्रक्षेपण किया?
उत्तर- चीन
Q6. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में किस अभिनेता को भारत के सर्वोच्च फिल्म सम्मान ‘दादा साहेब फाल्केर पुरस्कार’ से सम्मानित किये है |
उत्तर- अमिताभ बच्चन
Q7. निम्नलिखित में से किस लेखक को हाल ही में आकाशदीप सम्मान-2019 प्रदान किया गया?
उत्तर- ज्ञानरंजन
Q8. शांति के लिये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के जीवन पर आधारित फिल्म का शीर्षक क्या है?
उत्तर- गुल मकई
Q9. हाल ही में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ निम्न में से किसने ली?
उत्तर- हेमंत सोरेन
Q10. कारगिल युद्ध में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिये पहचाने जाने वाला किस लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना से रिटायर कर दिया गया है?
उत्तर- मिग-27
Q11.वह देश जिसके राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनल ने हाल ही में 43 साल बाद देश में प्रधानमंत्री नियुक्त किया है |
उत्तर- क्यूबा
Q12.विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं वार्षिक बैठक का आयोजन स्विट्जरलैंड के जिस शहर में जनवरी 2020 में किया जायेगा ?
उत्तर- दावोस
Q13.अपोलो हॉस्पिटल समूह की जिस संयुक्त प्रबंध निदेशक ने देश के प्रमुख उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है |
उत्तर- संगीता रेड्डी
Q14.वह राज्य कैबिनेट जिसने हाल ही में वायु प्रदूषण से निपटने हेतु एक बड़ा कदम उठाते हुए इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2019 को मंजूरी दे दी है |
उत्तर- दिल्ली कैबिनेट