Q1. जनरल बिपिन रावत के सेवानिवृत्त होने के बाद निम्नलिखित में से किसे अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है?
उत्तर- मनोज मुकुंद नरवाने
Q2. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी ‘वन स्थिति रिपोर्ट-2019’ के अनुसार किस राज्य में सबसे अधिक वन अच्छादित क्षेत्र बढ़ा है?
उत्तर- कर्नाटक
Q3. भारत के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत करने वाले किस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?
उत्तर- पीटर सिडल
Q4. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा पैन और आधार को लिंक किये जाने की डेडलाइन को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
उत्तर- मार्च 2020
Q5. निम्नलिखित में से कौन अंतरिक्ष में सबसे लंबी अवधि तक रहने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं?
उत्तर- क्रिस्टीना कोच
Q6. चीन, रूस और किस देश ने हाल ही में अपनी नौ-सेनाओं के मध्य विनिमय एवं सहयोग को बढ़ावा देने हेतु संयुक्त नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया?
उत्तर- ईरान
Q7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी फाइलों को शीघ्रता से निपटाने एवं विभिन्न विभागीय कार्यों में तीव्रता लाने हेतु ‘रन थ्रू फाइल्स’ प्रणाली की शुरुआत की है?
उत्तर- हरियाणा सरकार
Q8. हाल ही में तालिबान परिषद ने किस देश में एक अस्थायी संघर्ष विराम के लिये सहमति व्यक्त की है?
उत्तर- अफगानिस्तान
Q9. हाल ही में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ निम्न में से किसने ली?
उत्तर- अजित पवार
Q10. यूके के सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऐंड बिज़नेस रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2026 तक किस देश को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है?
उत्तर- जर्मनी
Q11. विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं वार्षिक बैठक का आयोजन स्विट्जरलैंड के किस शहर में जनवरी 2020 में किया जायेगा?
उत्तर- दावोस
Q12. किस राज्य कैबिनेट ने हाल ही में वायु प्रदूषण से निपटने हेतु एक बड़ा कदम उठाते हुए इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2019 को मंजूरी दे दी है?
उत्तर- दिल्ली कैबिनेट
More. Current Affairs